
CHHANAK CHHAN CHHAN
BAL GEET (HINDI)
Year: —
Rs. 95
ISBN: — (PB) · Paperback
More information about this title will be available soon.
लेखिका के कलम से बच्चों के नाम पत्र
प्यारे बच्चों, यह मज़ेदार गीतों की पुस्तक " छनक छन छन" मैं आपके लिए लेकर आई हूँ। जब आप पढ़ाई करके थक जाएं तब आप इसकी कविताएं पढ़ें और याद कर लें। आप चाहें तो इन्हें गा सकते हैं। एक बात और चुपके से बताऊँ की अगर आप इन्हें गाकर डांस करें तो आपका वीडियो भी बन सकता है। मुझे जरूर बताएं कि आपको इस पुस्तक के गीत कैसे लगे?
छन- छन करती छंदों की धुन द्वार तुम्हारे लाई इनको पढ़कर नाचो गाओ बोलो कितनी भाई !
खूब सारा प्यार! तुम्हारी रश्मि दीदी
रश्मि अग्रवाल का जन्म 6 जुलाई 1956 को एक साहित्यिक परिवार में हुआ। उन्होंने मनोविज्ञान में डॉक्टरेट की पढ़ाई की और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और कनाडा से परामर्श और निगरानी एवं मूल्यांकन में उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने पहले श्रम मंत्रालय में उपनिदेशक के पद पर और फिर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ लेबर इकोनॉमिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट, नीति आयोग में निदेशक के पद पर कार्य किया। सन 2016 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात् मूल्यांकन के क्षेत्र में अपना स्वतंत्र कार्य आरंभ किया। सामाजिक विषयों पर कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। विमेन एम्पॉवरमेंट, स्ट्रीट चिल्ड्रेन, गाइडेंस एंड काउन्सलिंग उल्लेखनीय हैं। गाइडेंस एंड काउंन्सलिंग पुस्तक का हिंदी में अनुवाद किया गया है, जिसका नाम है "शैक्षिक एवं व्यवसायिक मार्गदर्शन"। कुछ पुस्तकें विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर पढ़ाई जाती रही हैं। उन्होंने अपने अनुसंधान एवं अन्य कार्यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया है और लगभग तीस से अधिक देशों की यात्रा की है। डॉक्टर रश्मि लंबे समय से साहित्यिक सृजन कर रही हैं। वो गीत, गजल, अतुकांत कविताएँ, बाल गीत, आलेख, कहानियाँ लिखती है जो देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। उनके चार कविता संग्रह-"खुले पंखों जैसा मन" "मेरे मन जैसा हो" "बादे सबा" और "धूप की गुनगुन हमें दो" प्रकाशित हो चुके हैं। बच्चों की कविताओं का संग्रह जिसमें परिवार की चार कवियत्रियों की रचनाएं हैं "झमा झम झम" पिछले वर्ष प्रकाशित हुआ है। उनके लेखन को सामुहिक संकलनों में भी स्थान मिलता रहा है। उदाहरण के लिए उनकी रचनाएं "संस्मरण एवं यात्रा वृतांत". "ऑपरेशन सिंदूर" "आधारशिला" इत्यादि में सम्मिलित की गई हैं। उन्होंना सूचन की वीथिकाओं से एक चित्रमय यात्रा" में सह-संपादक के रूप में कार्य किया उन्हें यात्रा, संगीत और चित्रकला आदि में भी रुचि है।
गीतों का क्रम
1. छोटे से कद्दू जी
2. आउट हो गए
3. वाह मिठाई
4. कुर्सी में ही फँस जाओगे
5. छुक छुक छुक
6. बंदर का बच्चा
7. एक गिलहरी
8. उड़ गई टोपी
9. चीता रहा रेस में अव्वल
10. सूरज को चश्मा पहनाया
11. खाओ थोड़े
12. मेरी छतरी
13. कबूतर
14. किरणों की रेल
15. धरती पर हरियाली लाएं
16. गुन गुन गुन
17. मैंने जब रोबोट खरीदा
18. बाँध घूँघरू एक बंदरिया
19. बच्चे ले बैठे मोबाइल
20. गोलू मोलू
21. थपकी देकर मुझे सुलाता
22. मांगे मुझसे दाना
Price Rs. 95
